लाइव न्यूज़ :

कोरोना से राहत! 24 घंटे में 3.5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, संक्रमण के 2.34 लाख नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2022 09:38 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से राहत के आसार नजर आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। दैनिक संक्रमण दर में हालांकि मामूली उछाल है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 लाख 52 हजार 784 मरीज ठीक हुए हैं।भारत में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 18 लाख 84 हजार 937 रह गई है।भारत में अभी रिकवरी रेट 94.21 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.40 फीसदी है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी होती नजर आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार 281 नए मामले सामने आए हैं। वहीं साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग इस अवधि में कोरोना से ठीक भी हुए हैं। हालांकि दैनिक संक्रमण दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं 893 मौतें भी रिपोर्ट हुई हैं।

कोरोना से साढ़े तीन लाख से ज्यादा हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह दिए गए अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 लाख 52 हजार 784 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 18 लाख 84 हजार 937 हो गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर कल के 13.39 प्रतिश से बढ़कर 14.50 प्रतिशत हो गया है।

देश में अभी रिकवरी रेट 94.21 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.40 फीसदी है। देश में कोरोना वैक्सीन के 165 करोड़ से ज्यादा डोज अभी तक दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 62 लाख 22 हजार 682 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

75 प्रतिशत से अधिक को लगी वैक्सीन की पूरी डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में व्यस्क आबादी के 75 प्रतिशत से अधिक को वैक्सीन की पूरी डोज दी जा चुकी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 87 लाख 13 हजार 494 हो गई है। इस बीच शनिवार को देश में 16 लाख 15 हजार 993 कोरोना सैंपल की जांच भी की गई। देश में अभी तक कोरोना से कुल 494091  लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में राहत, केरल में 50 हजार से अधिक नए मामले

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में दैनिक संक्रमण में शनिवार को 27,971 नए मामलों के साथ गिरावट देखी गई। इसमें 85 ओमीक्रोन मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में महामारी से संबंधित 61 मौतें भी हुई हैं।

दिल्ली में शनिवार को 4483 नए मामले मिले। यहां संक्रमण दर अब कम होकर 7.41 प्रतिशत हो गया है। 28 लोगों की मौत भी शनिवार को राजधानी में कोरोना से हुई।

वहीं, दक्षिण में केरल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 50812 नए मामले मिले। वहीं 8 लोगों की मौत हुई। केरल में अभी तक 53,191 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। राज्य में अभी 3,33,447 सक्रिय मामले हैं और 1,629 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। कर्नाटक में कोरोना संबंधित मौतें शुक्रवार के 50 से बढ़कर शनिवार को 70 हो गईं, जबकि 33,337 ताजा मामले मिले।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज