लाइव न्यूज़ :

कोरोना के मामलों में हुई 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1008 लोगों की मौत, दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2022 09:45 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,72,433 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2,59,107 रिकवरी लोगों की हुईं और 1,008 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,72,433 नए मामले सामने आए2,59,107 रिकवरी लोगों की हुईं 1,008 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटों में 1,72,433  नए मामले सामने आए हैं जो कल से 6.8 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 1,008 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा अब 4 लाख 98 हजार 983 हो गया है। इसके अलावा 2,59,107 लोग ऐसे रहे जो बीमारी से ठीक हो गए हैं। 

बता दें कि अब देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 15,33,921 हो गया है। हालांकि, इस दौरान कुल रिकवरी का आंकड़ा 3,97,70,414 रहा। फिलहाल, कल के मुकाबले दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 10.99 प्रतिशत हो गया है।

मालूम हो, बुधवार को देश में 1,61,386 नए मामले मिले थे, जबकि 1,733 लोगों की मृत्यु हुई थी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या अब 4 लाख 97 हजार 975 हो गई थी। हालांकि, बुधवार को 2,81,109 लोग बीमारी से ठीक भी हुए थे। वहीं, कल 3,95,11,307 मामलों की कुल रिकवरी हुई थी और दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 10 प्रतिशत से नीचे था। बुधवार को संक्रमण दर 9.26 प्रतिशत था, जोकि आज बढ़कर 10.99 प्रतिशत हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज