लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर ब्रेक! पिछले 24 घंटे में 121456 एक्टिव मामले हुए कम, नए केस में भी दर्ज की गई कमी, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से नीचे

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 09:57 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,61,386 नए मामले सामने आए जबकि 2,81,109 रिकवरी हुईं और 1,733 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मामले कम होने का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। ऐसे में भारत में पिछले 24 घंटों में 1.70 लाख से भी कम नए केस सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में 1,61,386 नए मामले मिले हैं। ये कल के मामलों के मुकाबले 5,673 कम हैं।

 

वहीं, पिछले 24 घंटों में भारत में 1,733 लोगों की मृत्यु हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या अब 4 लाख 97 हजार 975 हो गई है। हालांकि, 2,81,109 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। इस बीच राहत की बात ये है कि एक्टिव मरीजों की संख्या में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। 

ऐसे में कल के मुकाबले आज 121456 एक्टिव मामले कम आए हैं। मंगलवार को यह आंकड़ा 17 लाख 43 हजार 059 पर था जबकि आज देश में 16,21,603 सक्रिय मामले मौजूद हैं। वहीं, 3,95,11,307 मामलों की कुल रिकवरी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.26 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज