लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर लगाम! लगातार दूसरे दिन नए मामलों में दर्ज की गई कमी, 1059 लोगों की मौत, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 09:39 IST

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2,30,814 लोगों ने रिकवरी की तो 1,059 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं 2,30,814 लोगों ने कोरोना संक्रमण से रिकवरी की1,059 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2,30,814 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं तो 1,059 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 01 हजार 114 हो गई है। वहीं, अब देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4,20,80,664 मामले मौजूद हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 13,31,648 है। इसके अलावा कुल रिकवरी की बात करें तो आंकड़ा 4,02,47,902 रहा, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.98 प्रतिशत है। 

बता दें कि शुक्रवार के मुकाबले आज कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,49,394 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा गुरवार के मुकाबले 13 प्रतिशत कम था। ऐसे में लगातार दो दिनों से कोविड-19 के मामलों में कमी देखी जा रही है। बता दें कि गुरुवार को 1,72,433  नए मामले सामने आए थे। 

वहीं, शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण से 1072 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि 2,46,674 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए थे। मालूम हो, दैनिक पॉजिटिव दर भी गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कम हुआ था। बीते दिन संक्रमण दर 9.27 प्रतिशत रहा। हालांकि, गुरुवार को यह 10.99 प्रतिशत था। हालांकि, गुरुवार की बात करें तो कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,19,52,712 हो गए थे, जबकि 14,35,569 सक्रिय मामले पाए गए थे। साथ ही, 4,00,17,088 लोगों की कुल रिकवरी भी हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज