लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड मामलों में मामूली गिरावट, सामने आए 10 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले 53 हजार के पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 15, 2023 10:35 IST

भारत ने शनिवार को 10,753 के साथ ताजा कोविड-19 मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की। शुक्रवार को देश में 11,109 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि गुरुवार को यह संख्या 10,158 थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने शनिवार को 10,753 के साथ ताजा कोविड-19 मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की।27 नई मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,091 हो गई है।98.70 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ अब तक कुल 4,42,23,211 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,753 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 27 और मरीजों के दम तोड़ने के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,091 पर पहुंच गई। 

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। वहीं, केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह और नाम जोड़े हैं। 

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.78 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.49 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,08,022 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है। 

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 4,42,23,211 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज