लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण रोकथाम में 180 देशों में चौथे नंबर पर भारत, रैकिंग में पाकिस्तान भी हमसे बेहतर

By IANS | Updated: January 25, 2018 00:53 IST

विश्व आर्थिक मंच के शिखर सम्मेलन के मौके पर जारी पर्यावरण निष्पादन सूचकांक में 180 देशों की सूची में भारत नीचे से चौथे नंबर यानी 177वें स्थान पर है,

Open in App

प्रदूषण की रोकथाम के मामले में दुनियाभर में सबसे खराब स्थिति वाले देशों की सूची में दुनिया में भारत को चौथे स्थान पर बताया गया है। भारत का दर्जा इस मामले में चीन और पाकिस्तान से भी खराब है। दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के शिखर सम्मेलन के मौके पर जारी पर्यावरण निष्पादन सूचकांक (ईपीआई) में 180 देशों की सूची में भारत नीचे से चौथे नंबर यानी 177वें स्थान पर है, जबकि दो साल पहले भारत इस सूची में 141वें स्थान पर था। ईपीआई में पर्यावरण संबंधी स्वास्थ्य व पारिस्थितिकी जीवन शक्ति संबंधी 10 कोटियों के 24 निष्पादन संकेतों के आधार पर 180 देशों को शामिल किया गया है। येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से तैयार की गई इस द्विवार्षिकी रिपोर्ट में भारत और बंग्लादेश, बुरुं डी, कांगो गणराज्य और नेपाल के साथ सूची में निचले स्तर के पांच देशों में शामिल है। इस सूची में चीन 120वें पायदान पर है जबकि पाकिस्तान 169वें स्थान पर।संयुक्त राज्य अमेरिका को 2018 ईपीआई रैंकिंग में 27 वें स्थान पर रखा गया है। वहीं, स्विटजरलैंड शीर्ष स्थान पर है जबकि दूसरे पर फ्रांस, तीसरे पर डेनमार्क है। येल युनिवर्सिटी में हिलहाउस प्रोफेसर और येल सेंटर फॉर एनवायरनमेन्टल लॉ एण्ड पॉलिसी के लिए येल सेंटर के डायरेक्टर डेनियल सी एस्टी ने कहा, "2018 ईपीआई इस बात की पुष्टि करता है कि स्थायी विकास के संदर्भ में कामयाबी के लिए पर्यावरण संरक्षण में निवेश करना जरूरी है। साथ ही ओद्यौगिकीकरण एवं शहरीकरण का सावधानीपूर्वक प्रबन्धन भी मायने रखता है, जो प्रदूषण पैदा कर आम जनता एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए घातक परिणाम पैदा करता है।"

टॅग्स :वायु प्रदूषणविश्व आर्थिक मंचचीनपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो