लाइव न्यूज़ :

ट्रेनों में फिर शुरू होगी 'पैंट्री कार' की सुविधा, मिलेगा पका हुआ भोजन, कोविड की वजह से था बंद

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2021 19:47 IST

भारतीय रेल से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे अब एक बार फिर से पका हुआ भोजन परोसने की सेवा शुरू करने जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: रेलवे की ओर से ट्रेनों में पका हुआ भोजन (कुक्ड फूड) परोसना फिर से शुरू किया जाएगा। इन्हें कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण बंद कर दिया गया था। कोरोना के कम होते मामलों के बीच इस सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है। अब तक रेलवे की ओर से 'रेडी टू ईट' की ही व्यवस्था थी।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को लिखे पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ट्रेन सेवाओं के सामान्य होने और देश भर के रेस्तरां और भोजनालयों में कोविड प्रतिबंधों में ढील देने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेनों में फिर से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि 'रेडी टू ईट' मील की सेवा भी जारी रहेगी।

इससे पहले पिछले ही हफ्ते रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘स्पेशल’ टैग हटाने सहित महामारी से पहले के किराये पर तत्काल प्रभाव से लौटने का एक आदेश जारी किया था।

जब से कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में ढील दी गई थी, रेलवे केवल विशेष ट्रेनें चला रहा था। इसकी शुरुआत लंबी दूरी की ट्रेनों से हुई थी और बाद में कम दूरी की यात्री सेवाओं को 'थोड़ा अधिक किराए' वाली स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाया जा रहा था।

टॅग्स :भारतीय रेलकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष