लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियारा: भारत ने पाक को बातचीत के लिए 11-14 जुलाई की तारीख सुझाई

By भाषा | Updated: June 30, 2019 05:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बधाई संदेश के जवाब में 12 जून को भेजे एक पत्र में करतारपुर गलियारे को जल्द शुरू करने को कहा था। पाकिस्तान को नये दौर की बातचीत के लिए 11-14 जुलाई की तारीख का प्रस्ताव दिया है।

भारत ने करतारपुर गलियारे को लेकर पाकिस्तान को नये दौर की बातचीत के लिए 11-14 जुलाई की तारीख का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारत करतारपुर परियोजना पर पाकिस्तान को उसके द्वारा नियुक्त समिति में एक प्रमुख खालिस्तानी अलगाववादी की उपस्थिति पर अपनी गहरी चिंताओं से पहले ही अवगत करा चुका है।

भारत ने परियोजना से संबंधित कुछ अन्य मुद्दों पर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण भी मांगा था। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए नई तारीखों का प्रस्ताव किया है और क्या इसका अर्थ यह समझा जाए कि बातचीत की प्रक्रिया में रूकावट बने पूर्ववर्ती मुद्दों को सुलझा लिया गया है, तो घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने कहा, "हां, (यह) कॉरिडोर के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

सूत्रों ने कहा कि बातचीत के लिए 11-14 जुलाई प्रस्तावित तिथियां हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बधाई संदेश के जवाब में 12 जून को भेजे एक पत्र में करतारपुर गलियारे को जल्द शुरू करने को कहा था। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज