लाइव न्यूज़ :

पाक में मिसाइल गिरने को राजनाथ सिंह ने बताया खेदजनक, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए

By विशाल कुमार | Updated: March 15, 2022 11:45 IST

भारत सरकार ने गत शुक्रवार को कहा था कि दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल चल गई थी, जो पाकिस्तान में गिरी और यह ‘‘खेदजनक’’ घटना नियमित रख रखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने कहा था कि गलती से एक मिसाइल पाकिस्तान में चल गई थी।सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान शाम करीब 7 बजे एक मिसाइल गलती से छूट गई।उन्होंने कहा कि हम अपने हथियार प्रणाली की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

नई दिल्ली: बीते 9 मार्च को गलती से एक मिसाइलपाकिस्तान में फायरिंग पर संसद में आज एक बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सदन को आश्वासन दिया कि मिसाइल प्रणाली बहुत विश्वसनीय और सुरक्षित है।

बता दें कि, भारत सरकार ने गत शुक्रवार को कहा था कि दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल चल गई थी, जो पाकिस्तान में गिरी और यह ‘‘खेदजनक’’ घटना नियमित रख रखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस सदन को 9 मार्च, 2022 को हुई एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं। यह निरीक्षण के दौरान एक आकस्मिक मिसाइल रिलीज से संबंधित है। मिसाइल यूनिट के नियमित रखरखाव और निरीक्षण के दौरान शाम करीब 7 बजे एक मिसाइल गलती से छूट गई।

उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में गिरी थी। घटना खेदजनक है। लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। मैं सदन को सूचित करना चाहता हूं कि सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के लिए आधिकारिक आदेश दिए गए हैं।

सिंह ने कहा कि घटना के सही कारणों का पता जांच से ही चल पाएगा। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि इस घटना के संदर्भ में संचालन, रखरखाव और निरीक्षण की मानक संचालन प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम अपने हथियार प्रणाली की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इस संदर्भ में यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी मिसाइल प्रणाली अत्यधिक विश्वसनीय और सुरक्षित है। हमारी सुरक्षा प्रक्रिया और प्रोटोकॉल उच्च स्तर के हैं।

इस मामले पर अमेरिका ने कहा है कि हाल में भारत की ओर से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल के दुर्घटनावश चलने के अलावा अन्य कोई कारण नजर नहीं आता है।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतराजनाथ सिंहमिसाइलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह