लाइव न्यूज़ :

INDIA Mumbai meet: 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देंगे, पटना, बेंगलुरु के बाद मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानें बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2023 15:22 IST

INDIA Mumbai meet: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने शुक्रवार को संकल्प लिया कि वे अगला लोकसभा जहां तक संभव होगा मिलकर लड़ेंगे तथा सीटों के तालमेल पर तत्काल काम शुरू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाए।जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने का संकल्प लेते हैं।

INDIA Mumbai meet: ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में कई फैसले लिए गए। 13 सदस्यीय समिति सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी, सीट बंटवारे पर काम शुरू करेगी। ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी।

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सदस्य दल विभिन्न भाषाओं में 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' विषय पर अपनी संचार रणनीतियों और प्रचार अभियानों का समन्वय करेंगे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने शुक्रवार को संकल्प लिया कि वे अगला लोकसभा जहां तक संभव होगा मिलकर लड़ेंगे तथा सीटों के तालमेल पर तत्काल काम शुरू किया जाएगा।

गठबंधन की बैठक में पारित प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि सीट बंटवारे का काम ‘इस हाथ दे, उस हाथ ले’ की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘हम ‘इंडिया’ के घटक दल आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।

विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे का काम तुरंत शुरू होगा और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाए।’’ विपक्षी दलों ने जल्द ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनसभाएं आयोजित करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने का संकल्प लेते हैं।’’

टॅग्स :कांग्रेसBJPलोकसभा चुनाव 2024मल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार