लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में सामने आए 5 हजार से कम नए मामले, 66 लोगों की मौत, 0.71 फीसदी रहा संक्रमण दर

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 09:53 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में 4,362 नए कोविड मामले सामने आए और 66 मौतें दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 54,118 हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में भारत में 4,362 नए कोविड मामले सामने आए हैंइस दौरान 66 मौतें दर्ज़ की गईवहीं, सक्रिय मामले 54,118 दर्ज किए गए

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5 हजार से कम नए केस सामने आए हैं। ऐसे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,362 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 66 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। फिलहाल, देश में अभी भी 54,118 एक्टिव केस मौजूद हैं। 

इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,23,98,095 हो गई है, जबकि डेली पॉजिटिविटी दर 0.71 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, देश में अब तक 178.90 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि रविवार को कोरोना के 5,476 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में कल के मुकाबले आज नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। 

कहां कितने मामले?

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,479 हो गई है। ये नए मामले रविवार को सामने आए। वहीं, मृतकों की संख्या 11,877 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। वहीं, पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,63,423 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,392 पर बनी हुई है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46 मामले आए, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,56,918 हो गई, जबकि लगातार नौ दिन तक संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 16,692 पर स्थिर है। इसके अलावा देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 249 नए मामले आए और संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई। वहीं, इस दौरान संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत रहा। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज