लाइव न्यूज़ :

हाफिज सईद के घर के पास धमाके के आरोप पर भारत का जवाब- आतंक को लेकर दुनिया जानती है पाकिस्तान का रिकॉर्ड

By विनीत कुमार | Updated: July 9, 2021 10:36 IST

पाकिस्तान के आरोपों के बाद अब भारत ने जवाब दिया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए। भारत की ओर से साथ ही कहा गया कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड दुनिया जानती है।

Open in App
ठळक मुद्देलाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के पास हुए धमाके को लेकर पाकिस्तान ने लगाए थे भारत पर आरोपपाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि हमले की पीछे भारत का हाथ हैभारत ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि पाकिस्तान को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए और आतंकवाद पर कार्रवाई करनी चाहिए

नई दिल्ली: आतंकी सरगना और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के लाहौर में घर के पास 23 जून को हुए धमाके लेकर पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने अब जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारत प्रायोजित आतंकवाद के आरोप पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामाबाद की ओर से फैलाया जा रहा प्रोपोगैंडा आधारहीन है। 

विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी आतंकवाद पर पाकिस्तान के रिकॉर्ड को जानती है। उन्होंने कहा, 'भारत के खिलाफ आधारहीन प्रोपोगैंड पाकिस्तान के लिए नई बात नहीं है। पाकिस्तान को इतनी ही कोशिश अपने यहां चीजों को ठीक करने और अपनी जमीन से संचालित हो रहे आतंकवाद के खिलाफ करनी चाहिए।'

बागची ने आगे कहा, 'जब आतंकवाद की बात होती है तो अंतर्राष्ट्रीय कम्यूनिटी पाकिस्तान की असलियत को जानती है। पाकिस्तान के अपने ही नेतृत्व इसे मानते रहे हैं जो लगातार ओसामा बिना लादेन जैसे आतंकी को शहीद बताते रहे हैं।'

पाकिस्तान ने लगाए थे भारत पर आतंकवाद के आरोप

पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने दरअसल रविवार को इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा था कि हमले के पीछे भारतीय का हाथ था और वो रॉ से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान में हुए इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 24 घायल हुए थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ट्वीट कर हमले को भारत प्रायोजित आतंकवाद बताया था। इसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी भारत पर अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के विरुद्ध ‘हाइब्रिड’ युद्ध में शामिल होने और आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप बुधवार को लगाया था। 

आरिफ अल्वी ने साथ ही कहा कि लाहौर के जोहार टाउन में हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका भारत के समर्थन से करवाया गया था। इन आरोपों के बाद भारत की ओर से गुरुवार को जवाब दिया गया है। बता दें कि सईद 2008 मुंबई आतंकवादी हमले का साजिशकर्ता और प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा का सरगना है। 

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज