लाइव न्यूज़ :

चीन को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश, UN के आकंड़ों से हुआ खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2023 12:03 IST

इस रिपोर्ट के ये आकंड़ें जनसांख्यिकीय संकेतक की श्रेणी में दिए गए हैं। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है

Open in App
ठळक मुद्देभारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा चीन को पीछे छोड़ जनसंख्या के मामले में भारत 2.9 मिलियन से हुआ आगे भारत में युवा जनसंख्या अधिक

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश की सूची में भारत अब चीन को पछाड़ पहले पायदान पर आ गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के नए आकंड़ों के मुताबिक, भारत अब चीन की तुलान में 2.9 मिलियन अधिक लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यूएनएफपीए की 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023', को बुधवार को जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है, जो कि 2.9 मिलियन भारत से कम है। 

इस रिपोर्ट के ये आकंड़ें जनसांख्यिकीय संकेतक की श्रेणी में दिए गए हैं। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है जब संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा एकत्र करना और जारी करना शुरू किया था।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीन ने बताया कि हाँ यह साफ नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर तुलना करना थोड़ा कठिन है क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा फर्क है। 

चीन की आबादी में गिरावट 

यूएनएफपीए के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने कहा कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में यह घटने लगी। वहीं, भारत की आबादी बढ़ ही रही है।

मगर यहां गौर करने की बात ये है कि इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 1980 से घट रही है। यूएनएफपीए की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, 10-19 में 18 प्रतिशत, 10-24 में 26 प्रतिशत, 15-64 में 68 प्रतिशत और 65 से ऊपर 7 प्रतिशत है। दूसरी ओर, चीन में 65 वर्ष से अधिक आयु के लगभाग 200 मिलियन लोग हैं। 

चीन में लोगों की उम्र लंबी, महिलाएँ जी रही ज्यादा

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में जीवन प्रत्याशा के मामले भारत से बेहतर है। यहां महिलाओं के मामले में 82 और पुरुषों के मामले में 76 है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लिए यह आंकड़ा 74 और 71 है। 

भारत में बढ़ती जनसंख्या पर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के पास अब जनसांख्यिकीय लाभ है।

यूएनएफपीए के भारत प्रतिनिधि एंड्रिया वोजनर ने कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था में देश की युवा आबादी विकास करने में एक महत्पूर्ण भूमिका निभा सकता है और देश के आर्थिक विकास के लिए बड़ा अवसर प्रस्तुत करेगा। युवा जनसंख्या बढ़ने से देश इनके श्रम के जरिए तेजी से विकास करेगा। 

टॅग्स :भारतUNचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप