लाइव न्यूज़ :

Operation Sindhu: ईरान में फंसे 290 भारतीयों को लाया गया वापस, श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 10:27 IST

Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के तहत मशहद से निकाले गए 290 भारतीय नागरिक और एक श्रीलंकाई नागरिक कल शाम एक विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे।

Open in App

Operation Sindhu: ईरान और इजराइल में शत्रुता बढ़ने के बीच भारत ने सोमवार को ईरान से 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को निकाला। इसके साथ भारत अब तक ईरान से 2003 भारतीयों को वापस ला चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई को मशहद से निकाला गया और वे सभी सोमवार को शाम सात बजकर 15 मिनट पर एक विशेष विमान से नयी दिल्ली पहुंचे।

भारत के निकासी अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इजराइल से जॉर्डन की राजधानी ले जाए गए कुल 161 भारतीय भी अम्मान से एक विशेष उड़ान से नयी दिल्ली पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नागरिकों के आधी रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।

अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद फारस की खाड़ी के देश और इजरायल के बीच शत्रुता बढ़ गई है।

निकाले गए लोगों के नए जत्थे के साथ, भारत अब तक ईरान से 2003 भारतीयों को वापस ला चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सोमवार को शाम 7.15 बजे नई दिल्ली पहुंचे एक विशेष विमान से दो सौ नब्बे भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई को मशहद से निकाला गया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अब तक ईरान से 2003 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।

टॅग्स :ईरानश्रीलंकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया