लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाक को दिया झटका, नहीं दिया अजमेर शरीफ आने का वीजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2018 12:59 IST

पाकिस्तान के गृहमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ‘भारत द्वारा 19 मार्च से 29 मार्च के बीच हो रहे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में शामिल होने के लिए 503 पाकिस्तानी जायरीनों को वीजा देने से इनकार कर दिया गया

Open in App

नई दिल्ली ( 20 मार्च): भारत ने 500 पाकिस्तानियों को अजमेर ख्वाजा मोइमुद्दीन चिश्ती दरगाह के लिए वीजा नहीं दिया है। भारत के द्वारा वीजा ना दिए जाए ने इस्लामाबाद में विरोध जताया गया है। पाक की ओर से कहा गया है 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का भारत देश को वीजा ना देकर रहा है।

पाकिस्तान के गृहमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ‘भारत द्वारा 19 मार्च से 29 मार्च के बीच हो रहे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में शामिल होने के लिए 503 पाकिस्तानी जायरीनों को वीजा देने से इनकार कर दिया गया, इस पर पाकिस्तान निराशा व्यक्त करता है। 

इस सालाना कार्यक्रम में शामिल होने के मौके से पाकिस्तानी तीर्थयात्री महरूम हो गए। इसमें शामिल होना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।’ इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि भारत का ये कदम दोनों देशों के बीच दूरी  पैदा करने का काम है। पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि 192 पाक नागरिकों को भारत ने जनवरी में भी वीजा नहीं दिया था, जिसके कारण वे हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया के उर्स में शामिल नहीं हो सकते थे।  दोनों देशों के बीच यह धार्मिक यात्रा 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत होती है और यह वार्षिक प्रक्रिया है।

भारत का पक्ष

इस प्रकरण पर भारत की ओर से कहा गया है कि उसने वीजा को केवल देश की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रद्द किया है। इस मामले में भारत ने कहा, ‘कुछ परिस्थितियों और सुरक्षा के कारणों को देखते हुए समय-समय पर इस तरह की यात्राओं को रद्द किया गया है। इतिहास को अगर देखा जाए तो दोनों ही तरफ से ऐसी यात्राओं को रोका गया है।’ वहीं, कहा जा रहा है कि भारत ने ऐसा कदम इस कारण से उठाया है क्योंकि पिछले कई दिनों से पाक की ओर से लगातार नापाक हरकत जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल