लाइव न्यूज़ :

भारत में अबतक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट, डेथ रेट में भी गिरावट, जानें मौजूदा स्थिति

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 8, 2020 09:44 IST

भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 42,80,423 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 72,775 हो गई है। वहीं 33,23, 951 लोग ठीक हो गए हैं। देश में 8,83,697 लोगों का इलाज जारी है।     

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है।पूरे देश में कोरोना संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर जारी है। भारत में 42 लाख 80 हजार 423 कोरोना के मामले हैं। जबकि अबतक 72,775 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा बैठे। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में 10 लाख 98 हजार 621 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिसके बाद देश में अबतक कोविड-19 की पांच करोड़ से ज्यादा जांच करायी गई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मंगलवार के आंकड़े के मुताबिक कल (7 सितंबर) तक कोरोना वायरस के कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस जांच में तेजी लाए जाने के बाद केवल पिछले दो सप्ताह में 1,33,33,904 टेस्ट किए गए। मंत्रालय के मुताबिक, भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बहुत अधिक जांच हुई। रोजाना परीक्षण क्षमता 11.70 लाख के पार चली गयी है। 

मंत्रालय के मुताबिक केंद्र की नीतियां वैश्विक संदर्भ में लगातार उभर रही हैं और लोगों के व्यापक परीक्षण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, हाल ही में सरकार ने अद्यतन एवं संशोधित परामर्श जारी किया है जिसमें ‘मांग पर जांच’ की व्यवस्था की गयी है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को जांच के उच्च स्तर के लिए तौर-तरीके आसान करने के लिए व्यापक लचीलापन प्रदान किया गया है।

 मंत्रालय ने कहा कि औसत रोजाना परीक्षण अगस्त के तीसरे सप्ताह के करीब सात लाख से बढ़कर सितंबर के पहले सप्ताह में दस लाख हो गए। 

भारत में कोरोना: मृत्युदर गिरकर 1.7 प्रतिशत हुई

भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है। देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, मृत्यु दर गिरकर 1.7 प्रतिशत रह गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र से सबसे अधिक 21.6 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश से 11.8, तमिलनाडु से 11, कर्नाटक से 9.5 और उत्तर प्रदेश से 6.3 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल