लाइव न्यूज़ :

2047 तक 10 गुना हो जाएगी देश की अर्थव्यवस्था: पीयूष गोयल

By संजय परोहा | Updated: October 1, 2023 07:58 IST

मध्य प्रदेश के चुनावी संग्राम को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा ।

Open in App

जबलपुर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश विषय पर मध्य प्रदेश गौरव प्रतिष्ठा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम में पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह व  सांसद राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे ।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 तक हमारे देश की अर्थव्यवस्था 10 गुना तक हो जाएगी । यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा रहा है ।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अब आगे चलकर भारत ही विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने का काम करेगा ।

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत पूरी तरह से गरीबी से मुक्त होगा और फिर पूरा विश्व देखेगा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हर वर्ग तेजी से प्रगति की राह पर है और निर्यात के मामले में नए कीर्तिमान भारत ने बनाए हैं ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले देश का निर्यात 500 बिलीयन डॉलर जो कि अब बढ़कर 776 बिलीयन डॉलर देश का निर्यात हो गया है । मध्य प्रदेश के चुनावी संग्राम को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर एमपी और देश की जनता विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हारने वाली है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान जी ने नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी गई है। 

टॅग्स :पीयूष गोयलइकॉनोमीभारतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम