लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 55 हजार नए केस, पिछले करीब 2 महीनों में सबसे कम

By विनीत कुमार | Updated: October 13, 2020 09:37 IST

Coronavirus Update: भारत में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 5 हफ्तों में नए मामलों में औसतन कमी आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 55,342 नए मामले, 706 लोगों की मौतभारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या  71,75,881 है, अब तक 62 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीक

भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 55,342 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 706 लोगों की मौत हुई है।

पिछले करीब दो महीनों में ये पहली बार है जब कोरोना के एक दिन में 55 हजार के करीब नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, ये लगातार दूसरा दिन है जब 70 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या  71,75,881  हो गई है। इसमें एक्टिव मरीज 8,38,729 हैं। वहीं, 62,27,296 लोग अब तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से कुल 1,09,856 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार अब तक देश में कोरोना के लिए 8,89,45,107 सैंपल की जांच हुई है। ये आंकड़े 12 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी 12 तारीख को 10,73,014 सैंपल की जांच की गई।

 

भारत में अब रिकवरी रेट 86.8 प्रतिशत हो गया है। अच्छी बात ये भी है कि भारत में हर दिन आने वाले नए कोरोना केस अब करीब 90 हजार से घटकर औसतन 72 से 74 हजार के बीच पहुंच गए हैं। 

भारत में कोरोना से होने वाले मौत की दर 1.5 प्रतिशत है। वहीं पॉजिटिविटि रेट 5.2 प्रतिशत है। भारत में पिछले करीब एक महीने से रोजाना औसतन 9 लाख टेस्ट हो रहे हैं। ऐसे में साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट भी 8.4 से घटकर अब 6.3 प्रतिशत हो गया है। 

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 7,089 नए मामले सामने आए। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,35,315 हो गई है। वहीं, अब तक 40,514 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 48 घंटे में 100 लोगों की मौत हुई। राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12,81,896 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 2,12,439 है।

बात दिल्ली की करें तो देश की राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,809 हो गई है। सोमवार को यहां 40 लोगों की मौत हुई। वहीं, संक्रमण के 1,849 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.11 लाख से ज्यादा हो गई। 10 अक्टूबर और 29 सितंबर को शहर में संक्रमण से 48 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 16 जुलाई को दिल्ली में 58 लोगों की मौत हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल