लाइव न्यूज़ :

कोरोना का खतरा बढ़ा, भारत में कोविड संक्रमण दर दो महीने बाद फिर 1 प्रतिशत से ऊपर पहुंचा

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2022 13:49 IST

Coronavirus Update: भारत में एक बार फिर दैनिक संक्रमण दर एक प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। अभी साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में करीब दो महीने बाद कोरोना पॉजिटिविटि रेट 1 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है।इससे पहले 27 फरवरी को देश में संक्रमण दर 1.11 फीसदी था, साप्ताहिक संक्रमण दर अभी 0.70 प्रतिशत है।कोविड से देश में मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है, वैक्सीन की 189.23 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई।

नई दिल्ली: भारत में कोविड संक्रमण दर एक बार फिर एक प्रतिशत से ऊपर हो गया है। देश में करीब दो महीने बाद पॉजिटिविटि रेट 1 प्रतिशत से ऊपर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को देश में कोरोना के 3157 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की महामारी से मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दर्ज की गई वृद्धि से देश में अब तक कुल कोविड संक्रमण के 4,30,82,345 केस सामने आ चुके हैं। वहीं देश में अभी तक 5,23,869 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

सक्रिय मामलों की संख्या 24 घंटे में 408 बढ़कर 19,500 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत पर आने के साथ दो महीने से कुछ अधिक समय के बाद एक बार फिर पॉजिटिविटि रेट एक प्रतिशत से ऊपर हो गई है। इससे पहले 27 फरवरी को देश में संक्रमण दर 1.11 फीसदी था।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत है। बता दें कि पॉजिटिविटि रेट कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए हुए टेस्ट और पॉजिटिव आए रिजल्ट के आधार पर निकाला जाता है। संक्रमण दर में वृद्धि कोरोना के ज्यादा प्रसार को दिखाता है।

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5,23,869 हो गई है। इसमें रविवार को 26 मौतें हुई हैं, जिनमें से 21 अकेले केरल से हैं। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,38,976 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं वैक्सीन की 189.23 करोड़ से अधिक खुराक देश भर में दी जा चुकी है।

देश में अभी तक कोरोना से 5,23,869 लोगों की मौत हुई है। इसमें महाराष्ट्र के 1,47,843, केरल के 69,068, कर्नाटक के 40,102, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,175, उत्तर प्रदेश के 23,508 और पश्चिम बंगाल के 21,202 लोगों की जान महामारी से गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला