लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 918 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2020 09:48 IST

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमितों का मामला अब बढ़कर 70 लाख के पार हो गया है। देश में अभी एक्टिव मरीज 8,67,496 हैं जबकि 60 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे Corona Updat: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 74 हजार मामले, 918 लोगों की मौतभारत में अब तक 60 लाख से अधिक लोग कोरोना को दे चुके हैं मात, 8.67 लाख एक्टिव मरीज

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 70 लाख के पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 74,383 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 918 लोगों की मौत भी कोरोना महामारी से हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,53,807 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 8,67,496 है जबकि 60,77,977 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से कुल 1,08,334 लोगों की जान गई है।

यह लगातार तीसरा दिन है भारत में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख से कम है। इस बीच राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 86 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। 

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कोरोना के लिए 8,68,77,242 सैंपल की जांच की जा चुकी है। ये आंकड़े 10 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी शनिवार को ही 10,78,544 सैंपल की जांच की गई। 

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में शनिवार देर शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के 11,416 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,17,434 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 40,040 हो गई है। 

राज्य में अब तक 12,55,779 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि 2,21,156 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, मुंबई में संक्रमण के 2,203 मामले सामने आए। शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,276 हो गई है। वहीं, अब तक यहां 9,391 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में जिन 918 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 308, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 60, दिल्ली में 48, छत्तीसगढ़ में 39 और आंध्र प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल