लाइव न्यूज़ :

भारत ने काबुल हवाई अड्डे के पास हुए बम धमाकों की निंदा की

By भाषा | Updated: August 27, 2021 00:34 IST

Open in App

भारत ने बृहस्पतिवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उस आवश्यकता को उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है। रूसी अधिकारियों के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार दो बम धमाकों में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और 13 अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, “आज के हमलों ने आतंक और आतंकवादियों को प्रश्रय देने वालों के विरुद्ध विश्व के एकमत से खड़े होने की आवश्यकता को सुदृढ़ किया है।” मंत्रालय ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत आज काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करता है। हम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति तहेदिल से संवदेना प्रकट करते हैं।” मंत्रालय ने कहा, “हम घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण