लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन विवाद पर सर्वदलीय बैठक में AAP और RJD को क्यों नहीं मिला न्योता, जानें क्या है वजह

By सुमित राय | Updated: June 19, 2020 17:07 IST

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल को सरकार ने न्योता नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।बैठक के लिए आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल को सरकार ने न्योता नहीं दिया है।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चल रहे सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल को सरकार ने न्योता नहीं दिया है। आप और आरजेडी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है।

बताया जा रहा है कि ऑल पार्टी मीटिंग में बुलाई जाने वाली राजनीतिक पार्टियों के लिए कुछ शर्ते रखीं गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जिन पार्टियों के लोकसभा में पांच से ज्यादा सांसद हैं सिर्फ उन्हें ही इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

केजरीवाल ने कहा हम सेना के साथ

अरविंद केजरीवाल ने ऑल पार्टी मीटिंग में नहीं बुलाए जाने पर कहा, "हम देश और हमारे सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं। चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।"

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल

ऑल पार्टी मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, जेएएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे।

इसके अलावा शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी बैठक में शामिल होंगे।

लद्दाख में शहीद हो गए थे 20 भारतीय जवान

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए।

टॅग्स :लद्दाखइंडियाचीनआम आदमी पार्टीराष्ट्रीय जनता दलअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां