लाइव न्यूज़ :

Breaking News: मोदी के शपथग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 20:51 IST

Open in App

ये lokmatnews.in का लाइव ब्लॉग है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के पल-पल के अपडेट के लिए आप हमसे यहां जुड़े रहिये। साथ ही आप खेल, मनोरंजन जैसे दूसरे क्षेत्र से भी जुड़े सभी अपडेट भी ले सकेंगे। तमाम अहम और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिये lokmatnews.in से......

29 May, 19 05:29 PM

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मिलने के बाद कहा, मैंने उन्हें संदेश दिया है कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। हम चाहते हैं कि वह अपने पद पर बने रहें, अन्यथा इससे हमें पीड़ा होगी।

 

29 May, 19 03:41 PM

मणिपुर में कांग्रेस के 12 विधायकों ने इस्तीफा दिया। इन विधायकों ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर काम करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाना चाहते हैं। कांग्रेस ने मणिपुर में दोनों लोकसभा सीटें गंवा दी है।

29 May, 19 03:39 PM

दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा के मेडिकल ग्राउंड पर विदेश जाने की इजाजत मांगने की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। 3 जून को आयेगा आदेश  

29 May, 19 03:37 PM

बिहारः पटना में राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस का कोई भी नेता मौजूद नहीं।  

29 May, 19 01:50 PM

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और डीएमके नेता कनिमोझी ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया। ये सभी लोकसभा चुनाव में जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं।  

29 May, 19 01:37 PM

अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मंत्रिमंडल में न शामिल करने की अपील, पत्र लिखकर खराब सेहत का दिया हवाला

29 May, 19 01:05 PM

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा- हम राहुल गांधी के घर के करीब जा रहे हैं। हम वहां प्रदर्शन करेंगे और अपनी बात रखेंगे कि उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इससे पार्टी का बहुत नुकसान होगा, जो हम नहीं चाहते।  

29 May, 19 10:57 AM

नवीन पटनायक ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ...

29 May, 19 10:55 AM

नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लगातार पांचवीं बार बने राज्य के मुख्यमंत्री  

29 May, 19 09:59 AM

बिहार: आरजेडी विधायकों और एमएलसी की आज राबड़ी देवी के घर पर बैठक। तेजस्वी यादव करेंगे बैठक की अध्यक्षता  

29 May, 19 09:56 AM

नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में रणेंद्र प्रताप स्वैन, विक्रम केशरी अरुखा, प्रफुल्ल मलिक, निरंजन पुजारी, पद्मनाभ बेहरा, प्रताप जेना, अरूण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, सुशांत सिंह, नविकिशोर दास और टुकनी साहू को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है। अशोक चंद्र पांडा, समीर रंजन दास, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्यशंकर मिश्र, प्रेमानन्द नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियान, तुसारकांती बेहरा और जगन्नाथ सड़ाका राज्य मंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एस एन पात्रो को ओडिशा विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना है। वहीं प्रमिला मलिक को सरकारी की मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है।  

29 May, 19 09:55 AM

ओडिशा: नवीन पटनायक सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटनायक के नये मंत्रिमंडल में परमानंद नायक, टुकुनी साहू, समीर दास, नवकिशोर दास, पद्मिनी दियान, रघुनंनदन दास, दिव्यशंकर मिश्र, जगन्नाथ सड़ाका, ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही और तुसारकांती बेहरा के रूप में दस नए चेहरे होंगे।  

29 May, 19 09:43 AM

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान बिहार सीएम नीतीश कुमार की ओर से मंगलवार को दी गई इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।  

29 May, 19 09:37 AM

जनता दल (यू) की आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर बैठक  

29 May, 19 08:57 AM

ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली-एनसीआर, बीकानेर में लैंड डील और दूसरे संपत्तियों के मामले में पूछताछ के लिए समन किया। ईडी ने वाड्रा को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। 

29 May, 19 08:56 AM

उत्तराखंड: टेहरी के जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है। आग को बुझाने की कोशिश जारी  

टॅग्स :नवीन पटनायकनरेंद्र मोदीमुंबईममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता