लाइव न्यूज़ :

'भारत-पाक संबंध मजबूत होने की उम्मीद, बातचीत एक मात्र जरिया'

By भाषा | Updated: September 3, 2018 04:34 IST

राजस्थान के अजमेर शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये सिद्घू ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब पाक से लौटे तो कारगिल युद्ध हुआ।

Open in App

जयपुर, 03 सितम्बरःकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत के साथ उसके रिश्तों में सुधार आयेगा। उन्होंने दावा किया कि उनका यह भरोसा तब और मजबूत हुआ जब वह पाकिस्तान से लौटे और कुछ नोंक झोंक हुई । इस पर उनके दोस्त (इमरान खानझ) की तरफ से संदेश आया कि वे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार चाहते हैं, और इस दिशा में अगर हम एक कदम बढ़ायेंगे तो वह (पाकिस्तान) दो कदम आगे बढ़ायेंगे ।

राजस्थान के अजमेर शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये सिद्घू ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब पाक से लौटे तो कारगिल युद्ध हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पाकिस्तान से वापस आये तो पठानकोट में आतंकवादी हमला हो गया। लेकिन जब मैं वापस आया तो कुछ 'नोक-झोंक' होने पर मेरे दोस्त का संदेश आया कि हम शांति चाहते हैं ... आप एक कदम बढ़ेंगे और हम दो कदम बढ़ेंगे।' 

अजमेर में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित 'सोच से सोच की लड़ाई' कार्यक्रम में पंजाब के पर्यटन मंत्री ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि खिलाड़ी बाधा तोड़ते हैं और चाहे खिलाड़ी हो या कलाकार, वे प्यार का संदेश देकर लोगों को करीब लाने के लिए काम करते हैं।' क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने कहा कि बातचीत और संवाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने का एकमात्र तरीका है क्योंकि रक्त बहाकर कुछ भी हासिल नहीं किया गया, यह केवल नकारात्मकता लेकर आता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 दिसम्बर 2015 की लाहौर यात्रा के दौरान वहां के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात का उल्लेख करते हुए सिद्धू ने कहा कि मोदी बिना किसी निमंत्रण के गये थे, क्योंकि 'बातचीत ही एक मात्र रास्ता' है ।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसराजस्थानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र