लाइव न्यूज़ :

भारत और जापान तीसरे देशों में सहयोग बढ़ाने की संभावना तलाश रहे :विदेश सचिव श्रृंगला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि भारत और जापान, रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र और प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों सहित तीसरे देशों में सहयोग प्रगाढ़ करने की संभावना तलाश रहे हैं।

तीसरे देशों में वे देश शामिल हैं, जो यूरोपीय संघ के सदस्य नहीं हैं।

श्रृंगला ने कहा कि उभरती भू-राजनीतिक स्थिति में, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ओर प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है और दोनों देशों के बीच गहरी समझ ने साझेदारी को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में और इससे बाहर अन्य साझेदारों के साथ काम करने की अपनी क्षमता लगातार बढ़ा रहे हैं। हम तीसरे देशों में अपन सहयोग बढ़ाने, भारत के निकट पड़ोसी देशों से रूस के सुदूर पूर्व और प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देशों की ओर बढ़ने की संभावना तलाश कर रहे हैं।’’

विदेश सचिव ने कहा कि पेशेवर लोगों और अत्यधिक कुशल कामगारों के आने-जाने को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवास एवं आवाजाही साझेदारी पर दोनों पक्षों द्वारा विचार करने का समय आ सकता है।

विदेश सचिव ने कहा कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया के साथ क्वाड (भारत, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के समूह) परामर्श ने इन चार देशों को क्षेत्र के प्रति अपनी कोशिशों की संभावनाएं तलाश करने का एक मंच मुहैया किया है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इसने न सिर्फ गंभीर आर्थिक तनाव पैदा किया है बल्कि भू राजनीतिक स्थिति पर भी इसका दीर्घकालीन प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने विनिर्माण, कृषि, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्टार्ट-अप और स्वच्छ ऊर्जा को नयी साझेदारी के लिए क्षेत्र बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?