लाइव न्यूज़ :

India@75: पूरे देश में हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम, पीएम मोदी समेत कई और नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई

By आजाद खान | Updated: August 15, 2022 08:02 IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!'

Open in App
ठळक मुद्देआज पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जा रहा है।भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए है। ऐसे में पीएम मोदी समेत कई और नेतओं ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है।

Independence Day 2022 Celebration: भारत ने आज आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए है। ऐसे में देश के कोने-कोने में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए हर राज्य में अलग-अलग तैयारियां भी हो रही है। 

इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी समेत कई और नेताओं ने आजादी की शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें कि अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से पूरे देश को संबोधित भी करेंगे। 

पीएम मोदी 9वीं बार लाल किले पर फैहराएंगे तिरंगा

पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!' ऐसे में पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद लाल किल पर तिरंगा भी फहराएंगे। 

पीएम मोदी यहां नवी बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसे में आज का दिन देश के लिए बहुत ही खास है, ऐसा इस लिए क्योंकि भारत आज आजादी का 75 साल पूरा कर चूका है। 

सीएम ममता बनर्जी ने भी लोगों को दी बधाई

स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सीएम ममता बनर्जी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है,  'आज हम अपने पूर्वजों के उन सर्वोच्च बलिदानों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई। हम, भारत के लोगों को, अपनी पवित्र विरासत को संरक्षित करना चाहिए और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।'

अखिलेश यादव ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं 

आजादी के 75 साल पूरे होने पर अखिलेश यादव ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में देश की एकता, अखंडता और देशवासियों के सम्मान की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना। हिंदी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा। सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा।'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई वाले ट्वीट किए

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देशवासियों की आजादी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, '76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आज भारत की संस्कृति,जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ।'

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी देशवासियों के दिए शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा है, '76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

आज पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में देश के हर कोने में इसे लेकर कई प्रोग्राम भी आयोजित कराए जाएंगे। पीएम मोदी आज लाल किले से तिरंगा भी फहराएंगे और वहीं से देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। 

पीएम मोदी का संबोधन दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकेगा, इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी लोग पीएम मोदी का भाषण सुन सकते है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवस्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगानरेंद्र मोदीMamta Banerjeeअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार