लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2025: सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लागू, 15 अगस्त के लिए विस्तृत परामर्श जारी, देखिए गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2025 22:32 IST

Independence Day 2025: यातायात परामर्श के मुताबिक, प्रतिबंधित घंटों के दौरान लाल किले के आसपास की कई सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देफव्वारा चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड और रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग भी बंद रहेगा। रिंग रोड और रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक महात्मा गांधी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। शहर के अन्य हिस्सों के बीच यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने 15 अगस्त के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है, जिसमें शहर भर में व्यापक यातायात प्रतिबंधों और मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये उपाय सुबह चार बजे से 10 बजे तक लागू रहेंगे तथा जनता को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं, प्रभावित क्षेत्रों से बचें तथा जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। यातायात परामर्श के मुताबिक, प्रतिबंधित घंटों के दौरान लाल किले के आसपास की कई सड़कें सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी।

इनमें दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल तक लोथियन रोड, और एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक शामिल हैं। इसके मुताबिक, फव्वारा चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड और रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग भी बंद रहेगा।

परामर्श के मुताबिक, सुभाष पार्क से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक रिंग रोड और रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक महात्मा गांधी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केवल अधिकृत लेबल या पास वाले वाहनों को ही प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोहों के मद्देनजर बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को प्रतिबंधित घंटों के दौरान कई सड़कों से बचने की सलाह दी गई है।

इनमें सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, ए-पॉइंट, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग तथा निजामुद्दीन खत्ता और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड शामिल हैं। प्रतिबंधित घंटों के दौरान शहर के अन्य हिस्सों के बीच यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

परामर्श के मुताबिक, 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। इसी अवधि के दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों की भी अनुमति नहीं होगी।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसDelhi Traffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं; ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो कटेगा चालान, दिल्ली की सड़कों पर 3,000 पुलिसकर्मी तैनात

भारतDelhi Traffic Alert: संडे को घर को निकलने से पहले चेक करें ट्राफिक एडवाइजरी, अफ्रीका और जिम्बाब्वे मैच के चलते ये रास्ते बंद

भारतदिल्ली में आज ये रास्ते बंद, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रतिबंध लागू; जानें दिल्ली पुलिस ने क्या दी ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए