लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2023: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 11 से 17 अगस्त तक ऑपरेशन अलर्ट, घुसपैठ और तस्करी को लेकर बीएसएफ ने गश्ती बढ़ाई, जानें क्या है शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2023 12:54 IST

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर, घुसपैठ व तस्करी की आशंकाओं को देखते हुए ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबल भारत-पाकिस्तान सरहद के पास तारबंदी के करीब कड़ी नजर रखेगा।गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा नाकों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।सीमा पार से किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सकें।

Independence Day 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 11 से 17 अगस्त तक ऑपरेशन अलर्ट चलायेगा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर, घुसपैठ व तस्करी की आशंकाओं को देखते हुए ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

बीएसएफ के अनुसार, इस दौरान बल भारत-पाकिस्तान सरहद के पास तारबंदी के करीब कड़ी नजर रखेगा और गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा नाकों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। ऊंटों से गश्त और पैदल गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी ताकि सीमा पार से किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सकें।

सीमा सुरक्षा बल के (राजस्थान फ्रंटियर) के महानिरीक्षक पुनीत रस्तोगी ने बताया कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीएसएफ तारबंदी पर अपनी चौकसी को बढ़ा देता है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि बीएसएफ पूरे साल सरहद पर चौकस रहता है, लेकिन इन दिनों वह ज्यादा अलर्ट हो जाता है।’’

उन्होंने बताया कि इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ सभी अधिकारी भी सीमा पर रहेंगे तथा चौकसी पर नजर रखेंगे। संवेदनशील इलाकों में जवानों की विशेष तैनाती की जाएगी। रस्तोगी ने बताया, ‘‘आपरेशन अलर्ट में बीएसएफ की सभी शाखाओं के अधिकारी और जवान हिस्सा लेंगे। सरहद पर रेगिस्तानी इलाकों में दूर-दूर, वीरान जगहों से किसी भी तरह की घुसपैठ न हो इसको लेकर सीमा सुरक्षा बल विशेष व्यवस्था करता है। ऑपरेशन अलर्ट 11 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलराजस्थानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?