लाइव न्यूज़ :

मथुरा में आरएसएस जिला प्रचारक के साथ अभद्रता: कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: March 28, 2021 13:56 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 28 मार्च मथुरा जिले के वृन्दावन में यमुना स्नान करने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक के साथ कथित रूप से हुई अभद्रता के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वृन्दावन के कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

इसके अलावा कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक उप निरीक्षक एवं एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है तथा जिला प्रचारक से झगड़ा करने के मामले में दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर उनके कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया तथा कुम्भ मेला चौकी प्रभारी पी के उपाध्याय एवं सिपाही अमित कुमार को निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में होमगार्ड के दो कर्मियों राजेश एवं एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरएसएस के जिला प्रचारक की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना लाठीचार्ज करने के आरोपी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उपनिरीक्षक एवं सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को देवरहा बाबा घाट पर स्नान करने के दौरान अभद्रता के आरोप को लेकर संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरएसएस एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सुरक्षा से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि जब आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता स्नान के लिए घाट पर जा रहे थे, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की।

इसके बाद वृन्दावन में ही उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा कई चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम