लाइव न्यूज़ :

‘ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पोल खोल अभियान?, जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल जापान रवाना, देखिए टीम में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 15:48 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद नयी दिल्ली के रुख से अवगत कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर का भी दौरा करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं।आज ही संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन के लिए रवाना होगा।अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।

नई दिल्लीः जनता दल (यूनाइटेड) सांसद संजय झा के नेतृत्व में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए बुधवार को जापान रवाना हुआ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद नयी दिल्ली के रुख से अवगत कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर का भी दौरा करेगा। पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।

पहलगाम में हुए हमले में कम से कम 26 नागरिक मारे गए थे। झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरुआ और हेमांग जोशी, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार शामिल हैं।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल भी आज ही संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन के लिए रवाना होगा। सरकार पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyजम्मू कश्मीरजापानजेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण