लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 17:27 IST

वहीं छापेमारी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बौखला गये। सीबीआई-ईडी के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने गब्बू सिंह के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कीवहीं छापेमारी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बौखला गयेललन सिंह ने कहा- लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर और होटल कारोबारी गब्बू सिंह के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छपा मारा है। पटना में शुक्रवार को आयकर विभाग ने गब्बू सिंह के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। उनके ठिकानों के साथ साथ उनके स्टाफ के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के बोरिंग रोड में कवि रमन पथ मोड़ पर गब्बू सिंह का कार्यालय है। इनसे जुड़ी छापेमारी पटना के राजीव नगर और पटेल नगर में भी की गई है। बताया जा रहा है कि गब्‍बू सिंह का जदयू से नजदीकी जुड़ाव है। गब्बू सिंह बिहार के कई नेताओं के बेहद करीबी भी बताए जाते हैं। उनका राजनीतिक बैकग्राउंड भी है। 

वहीं छापेमारी से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बौखला गये। सीबीआई-ईडी के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है। अपना काम लोग करते रहें, यह पहले से जानी हुई बात थी कि बिहार में ऐसा होगा। 

ललन सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जैसे लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही भाजपा इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं पर इन भाजपा वालों का विरोध होगा, वहां पर सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का प्रयोग कर लोगों को तंग किया जाएगा। 

ललन सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ललन सिंह ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं हैं। लेकिन इस सबसे सब से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस सबसे बिहार में कोई डरना वाला नहीं है। जब मीडिया ने ललन सिंह से पूछा कि आपके करीबी गब्बू सिंह पर आयकर की रेड पड़ी है तो वे भड़क गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि करीबी क्या होता है?

गब्बू सिंह एक बड़े ठेकेदार हैं। पटना और रांची में उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। गब्बू सिंह की पटना में गोविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी है। पटना के अलावे गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली में भी छापेमारी चलने की बात सामने आ रही है। अभी क्या कुछ मिला है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टॅग्स :Lalan SinghबिहारBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार