लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी इनामी बदमाश बागपत में मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 12:41 IST

Open in App

बागपत (उप्र), तीन फरवरी पिछले साल एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में वांछित बदमाश जावेद मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

बडौत कोतवाली के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस की टीम बिनौली रोड पर जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने लगा।

उन्होंने बताया कि बागपत पुलिस ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में जावेद गोली लगने से घायल हो गया। जावेद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से एक पिस्तौल, नौ एमएम की कारबाइन, तथा गोलियां बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि जावेद ने ही पिछले साल अक्टूबर में सिंघावली थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष यादव की हत्या कर दी थी।

यह घटना उस वक्त हुई थी जब मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के डालूहेड़ा गांव निवासी मनीष दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इस घटना में जावेद वांछित था। मेरठ पुलिस ने उस पर एक लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया था।

जावेद के विरूद्ध दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में लूट एवं हत्या के करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो