लाइव न्यूज़ :

यादवपुर विवि में छात्रों ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेरा, काले झंडे दिखाए, राज्यपाल ने कहा- घेराव किया जाना गंभीर मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 19:34 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बाबुल सुप्रियो का घेराव करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करें। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव राज्य में कानून प्रवर्तन एजेंसी की छवि पर नकारात्मक असर डालता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए विश्वविद्यालय आए थे।मंत्री अभी कैंपस में ही रुके हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह द्वारा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव किया जाना एक गंभीर मुद्दा है।

उन्होंने घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को तुरंत कदम उठाने को कहा है। मुख्य सचिव मलय डे ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल को आश्वस्त किया कि शहर के पुलिस आयुक्त को फौरन मामले पर गौर करने का निर्देश दिया गया है।

यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव किया और उन्हें काले झंडे दिखाए। सुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए विश्वविद्यालय आए थे। मंत्री अभी कैंपस में ही रुके हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया।

धनखड़ ने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और अन्य का घेराव किया जाना गंभीर मामला है । राजभवन सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने राज्य के मुख्य सचिव मलय डे से बात की और यादवपुर विश्वविद्यालय में हालात पर काबू के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा। मुख्य सचिव ने त्वरित कदम के बारे में आश्वस्त किया और संकेत दिया कि इस संबंध में शहर के पुलिस आयुक्त को शुरूआती निर्देश दे दिए गए हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालमोदी सरकारममता बनर्जीबाबुल सुप्रियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार