लाइव न्यूज़ :

वेस्ट बंगाल में हफ्ते में दो दिन के लिए लॉकडाउन में दूसरे दिन सभी दुकानें रहीं बंद, सुनसान दिखी सड़के

By भाषा | Updated: July 26, 2020 07:37 IST

वेस्ट बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को पश्चिम बंगाल में जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। हफ्ते में दो दिन प्रतिबंध लगाने की राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी दुकानें बंद रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को पश्चिम बंगाल में जनजीवन की रफ्तार थम सी गई।हफ्ते में दो दिन प्रतिबंध लगाने की राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी दुकानें बंद रहीं।

कोलकाता: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के मकसद से राज्य भर में लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को पश्चिम बंगाल में जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। हफ्ते में दो दिन प्रतिबंध लगाने की राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी दुकानें बंद रहीं और परिवहन के सभी माध्यम सड़कों से नदारद रहे। इसी तरह का लॉकडाउन अगले बुधवार को भी प्रभावी रहेगा। राज्य में लॉकडाउन के दौरान केवल दवा की दुकानों और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को खुला रखने की अनुमति होगी।

कोलकाता हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर लॉकडाउन के दौरान रोक रहेगी क्योंकि सरकार ने नागर विमानन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान किसी उड़ान का परिचालन न किया जाए। पुलिस ने बिना वैध कारण के सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए महानगर में सभी बड़े चौराहों पर गश्त की।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घर से बाहर निकलने से रोकने के लिए विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाए गए हैं। सार्वजनिक और निजी कार्यालय बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों पर नहीं दिखा क्योंकि सरकार ने उनके परिचालन को भी प्रतिबंधित किया है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार भी बंद रहे।

हावड़ा और सियालदाह स्टेशनों पर कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं। लॉकडाउन के पहले दिन, बृहस्पतिवार को 3,800 से अधिक लोगों को लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल में अब तक 53,973 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और शुक्रवार तक कुल 1,290 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह