लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नाबालिगों में संक्रमण की ऊंची दर के मद्देनजर इस समूह पर हो रहा सीरो सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: August 31, 2021 14:34 IST

Open in App

ओडिशा में कोरोना वायरस महामारी पर निगरानी के लिए मौजूदा सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण 18 साल से कम उम्र के लोगों पर केंद्रित है क्योंकि बच्चों और किशोर-किशोरियों में संक्रमण दर पिछले दो सप्ताह से बढ़ रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र के लोगों में संक्रमण दर 17 फीसदी से अधिक हो गई है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि ओडिशा में समुदायों में संक्रमण पर निगरानी के लिए इससे पहले जो सीरो सर्वेक्षण कराए गए थे, उसमें वयस्कों को शामिल किया गया था। लेकिन नाबालिगों में संक्रमण की उच्च दर के मद्देनजर अधिकारी अब इस आयुवर्ग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी 12 जिलों में राज्यस्तर का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। यह सर्वेक्षण आईसीएमआर-क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र द्वारा कराया जा रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम को विस्तार देने के बाद पहली बार यह सर्वेक्षण हो रहा है। अगस्त तक ओडिशा में टीके की 2,17,83,156 खुराक दी गई हैं। सर्वेक्षण से जुड़े एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि निकट भविष्य में शिक्षण संस्थानों को खोले जाने और टीकाकरण में अंतिम व्यक्ति तक की ज़रूरत को देखते हुए बच्चों और किशोर-किशोरियों तथा टीके की खुराक नहीं लेने वाले समूह के वायरस की चपेट में आने से जुड़े सबूतों को जमा करना बेहद ज़रूरी है। अधिकारी ने बताया कि सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण 30 अगस्त से 20 सितंबर तक राज्य में आम आबादी और स्वास्थ्यकर्मियों में सार्स-सीवोवी-2 एंटीबॉडी का पता लगाने और उम्र के आधार पर इसकी तुलना के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 638 नए मामले सामने आए और 68 लोगों की मौत हुई। नए मरीजों में 110 बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल