लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में संक्रमण दर 23 से घटकर 18 प्रतिशत हुई: राज्य सरकार

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:17 IST

Open in App

देहरादून, 19 मई उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 की संक्रमण दर 23 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है और वर्तमान में जांच दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है।

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले 24 घंटे में सात हजार से अधिक लोग संक्रमण से उबरे हैं तथा 4800 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, “ कोविड-19 की संक्रमण दर 23 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है। जांच भी लगातार बढ़ाई जा रही है। कुल 35,000 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई है। उत्तराखंड में कोविड जांच की दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है।”

नेगी ने कहा कि एक अप्रैल के बाद कोविड-19 मृत्यु दर 40-79 आयु समूह में अधिक रही है जबकि संक्रमण दर 30-39 आयु समूह में अधिक रही है।

ऑक्सीजन आपूर्ति नोडल अधिकारी रंजीत सिन्हा ने कहा कि तीन प्रमुख ऑक्सीजन संयंत्रों से आवंटित 96 मीट्रिक टन के अलावा, छह छोटे ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों से 70 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है जो 7,700 मीट्रिक टन जंबो आकार के ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के लिए काफी है।

उन्होंने कहा कि करीब 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गढ़वाल क्षेत्र के लिए आरक्षित है जबकि कुमाऊ क्षेत्र के लिए 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रखी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमित सिन्हा ने कहा कि मरीजों से अधिक पैसा वसूलने वाले अस्पतालों और एंबुलेंसों संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के आरटी-पीसीआर जांच करने के आरोप में उधमसिंह नगर जिले में एक प्रयोगशाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित