लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में बांग्लादेश से लौटे 10 नए कोरोना से संक्रमित केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 254

By भाषा | Updated: May 30, 2020 16:29 IST

कोरोना का प्रकोप तेजी से फैलते जा रहा है, त्रिपूरा में दस नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 8 लोग बांग्लादेश से लौटे थे। राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 254 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे त्रिपुरा में कोविड-19 संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं जिनमें आठ लोग हाल ही में बांग्लादेश से लौटे थे।राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 254 हो गई है।

अगरतला: त्रिपुरा में कोविड-19 संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं जिनमें आठ लोग हाल ही में बांग्लादेश से लौटे थे। मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 254 हो गई है। आठ लोग बृहस्पतिवार को अखौरा एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के रास्ते लौटे थे।

अन्य संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 86वीं बटालियन का एक जवान और पिछले दिनों गुरुग्राम से लौटा एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि लॉकडाउन लागू होने के बाद शुक्रवार को कोलकाता से यहां आई पहली उड़ान में सवार 166 यात्रियों में से किसी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

देब ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा कि सरकार सभी की सुरक्षा के लिहाज से हरसंभव एहतियाती कदम उठा रही है। कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि राज्य में 29,359 लोगों को निगरानी में रखा गया था जिनमें 18,078 लोग 14 दिनों की निगरानी की अवधि पूरी कर चुके हैं और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है। बाकी 11,281 लोगों में से 510 पृथक-वास केंद्रों में हैं तथा शेष घरों में पृथक-वास में हैं।

टॅग्स :त्रिपुराकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह