लाइव न्यूज़ :

तीसरे चरण के अंतरिम विश्लेषण में कोवैक्सीन ने 78 प्रतिशत प्रभाव दिखाया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:33 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 अप्रैल भारत बायोटेक ने कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन के तीसरे चरण के अंतरिम विश्लेषण के नतीजों की घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि टीके का कुल अंतरिम नैदानिक प्रभाव 78 प्रतिशत रहा और गंभीर कोविड-19 के खिलाफ इसका प्रभाव 100 प्रतिशत है।

टीके के निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “दूसरा अंतरिम विश्लेषण कोविड-19 के लक्षण वाले 87 मामलों के परिणाम पर आधारित है। हाल में मामलों में आई तेजी के मद्देनजर, लक्षण वाले 127 मामलों को दर्ज किया गया, जिसमें कोविड-19 बीमारी के हल्के, मध्यम और गंभीर लक्षण वालों पर इसका प्रभाव 78 प्रतिशत रहा।”

गंभीर कोविड-19 मामलों के खिलाफ इसका प्रभाव 100 प्रतिशत है और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में आई कमी में यह टीका प्रभावी रहा।

इसमें कहा गया है कि बिना लक्षण वाले कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ इसका प्रभाव 70 प्रतिशत था जो कोवैक्सीन लेने वालों में कम संक्रमण को दर्शाता है।

कंपनी ने कहा कि टीके की सुरक्षा और क्षमता को लेकर अंतिम नतीजे जून में प्राप्त होंगे और अंतिम रिपोर्ट को विशेषज्ञों की समीक्षा के लिये दिया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सफलता के आधार पर प्रायोगिक औषध प्राप्त करने वाले अब कोवैक्सीन की दो खुराक लेने के पात्र हो गए हैं।

तीसरे चरण के अध्ययन में 18 से 98 साल के आयुवर्ग के 25,800 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इनमें से 10 प्रतिशत लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के थे। इन्हें टीके की दूसरी खुराक देने के 14 दिन बाद विश्लेषण किया गया।

भारत बायोटेक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ इसका प्रभाव स्थापित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन ने इंसानों पर नैदानिक परीक्षण और आपात इस्तेमाल के तहत शानदार सुरक्षा रिकॉर्ड दिखाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?