लाइव न्यूज़ :

MP में नौकरी दिलाने के नाम पर एक रात बिताने की अफसर ने की डिमांड, मामला दर्ज

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 15, 2024 12:47 IST

मध्य प्रदेश में बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंची तीन छात्रों से एक अफसर ने गंदी डिमांड रखी। अफसर ने जॉब के बदले एक रात साथ बिताने की मांग रखी। क्राइम ब्रांच में दर्ज हुआ मामला।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी दिलाने के नाम पर अफसर ने की गंदी बातएमपी बीज निगम के अफसर का अश्लील मैसेेज

मध्य प्रदेश के बीच विकास निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर इंटरव्यू देने पहुंची तीन छात्राओं से एक अफसर ने रात बिताने की डिमांड रखी। अफसर ने जॉब के बदले छात्राओं से एक रात साथ बिताने को कहा। बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू पैनल में शामिल निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार ने छात्राओं को व्हाट्सएप मैसेज कर रात बिताने को कहा। आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज में लिखा की जॉब चाहिए तो एक रात बिताना होगी। छात्र की शिकायत पर ग्वालियर ग्वालियर क्राइम ब्रांच में आरोपी संजीव कुमार तंतुवे  पर मामला दर्ज कर लिया है। ये अफसर भोपाल में पदस्थ है। 

 आरोपी ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में माना है कि उसने अश्लील मैसेज भेजे थे। दरअसल पूरा मामला बीज निगम में हो रही संविदा भर्ती से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर अफसर का एक इंटरव्यू पैनल बनाया गया था। जिसमें चयनित छात्रों के इंटरव्यू हुए।  लेकिन इंटरव्यू के बाद छात्राओं से गंदी बात करने और मैसेज भेजने का मामला सामने आया। अफसर ने इंटरव्यू के बाद मैसेज कर छात्राओं से रात साथ बिताने की डिमांड रखी। अफसर ने दो छात्राओं से सीधे जॉब देने के लिए रात बिताने को कहा। 3 जनवरी को ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में यह इंटरव्यू हुए थे । रीवा निवासी एमएससी की छात्रा ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच से इस पूरे मामले की शिकायत की। उसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने माना है कि उसने मैसेज भेजा था क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धारा 354- ए के छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। यह शिकायत 8 जनवरी को क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई थी शिकायत की जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी का मोबाइल जप्त कर लिया है । 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी