लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी विवाद के बीच बनारस के मुसलमानों ने शिवभक्तों की राह में गुलाब फेंककर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2022 15:36 IST

भारत रत्न बिस्मिल्ला खां के नक्शे-कदम पर चलते हुए बनारस के मुसलमानों ने सावन के आखिरी सोमवार को शिवभक्तों के कदमों में गुलाब की पंखुड़ियों को फेंककर सांझी विरासत को एक बार फिर जीवंत करने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस के मुस्लिमों ने सावन में शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा, पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसालकाशी के मुसलमानों ने शिवभक्तों के स्वागत को भारत रत्न बिस्मिल्ला खां की सोच का नतीजा बताया काशी के मुस्लिमों ने शिवभक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियों को फेंककर सांझी विरासत को बल दिया

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद के लाख विवाद होने के बावजूद बनारस के मुसलमानों ने सावन में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करके ऐसी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है, जो बताती है गंगा के जल से वजू करने वाले बनारस के मुसलमान अमन और भाईचारे के लिए सदैव आगे रहने में भरोसा रखते हैं।

जी हां, भारत रत्न बिस्मिल्ला खां के नक्शे-कदम पर चलते हुए बनारस के मुसलमानों ने सावन के आखिरी सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए कतार में खड़े शिवभक्तों के कदमों में गुलाब की पंखुड़ियों को फेंककर सांझी विरासत को एक बार फिर जीवंत करने का प्रयास किया है और वो भी उस वक्त में, जब ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी विवाद काशी की कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक बड़े विवाद के तौर पर पक्ष और विपक्ष की दलील में जंग सरीखे चल रहा है।

सावन में शिवमय हो गई काशी नगरी में अंतिम सोमवार के दिन काशी के मुस्लिमों ने चौक थाने से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक लाइन में लगे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करके अपनी ओर से उनका स्वागत किया। काशी के मुसलमानों के हाथों में केवल गुलाब की पंखुड़िया ही नहीं थी, बल्कि उनके हाथों में तिरंगा भी था। नमाज की टोपी लगाए मुस्लिम बंधू लाइन में लगे शिवभक्तों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ऐसे उत्साह भर रहे थे, मानो वो स्वयं खुदा की इबादत कर रहे हों।

शिवभक्तों पर गुलाब की बारिश कर रहे बिस्मिल्लाह खान के मुहल्ले हड़हासराय के रहने वाले मोहम्मद आसिफ शेख ने कहा कि काशी का मुसलमान अपने मजहब के साथ सभी धर्मों को समान इज्जत देता है।

उन्होंने कहा, "इसकी सबसे मिसाल थी, जब बिस्मिल्लाह खान साहब काशी विश्वानाथ मंदिर में बधाई की शहनाई बजाया करते थे, वो मोहर्रम में मातम के वक्त भी शहनाई बजाते थे और गंगा किनारे उसी शहनाई का रियाज भी किया करते थे। काशी का मुसलमान गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिए केवल सावन में शिवभक्तों की राह में गुलाब नहीं फेंकता है बल्कि रामनवमी पर राम भक्तों की भी सेवा करता है।"

शेख ने कहा, "आज की तारीख में जब ये दर्शन करके अपने घरों को लौटेंगे तो साथ में काशी के आपसी भाईचारे की यादगार तस्वीर भी अपने दिलों में लेकर जाएंगे। हमें इस एकता की मिसाल को जिंदा रखना है और हम हमेशा ये करते रहेंगे।"

काशी की इस अनूठी मिसाल में मुस्लिम महिलाओं ने भी अपनी भागिदारी निभाई, उन्होंने भी महिला शिवभक्तों पुष्पवर्षा करके अभिनदंन किया। मुस्लिम महिलाओं का कहना था कि शिवभक्त महिलाएं और पुरुष हमारे भाई-बहन हैं। वो न जाने कहां-कहां से दर्शन करने के लिए आ रहे रहैं, ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि काशी की सरजमीं पर उनका स्वागत पुष्पवर्षा से हो, ताकि वो इस बात को याद रखें कि काशी सांझी परंपरा की बेशकीमती धरोहर है। 

टॅग्स :Kashiज्ञानवापी मस्जिदGyanvapi Masjid
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील