लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पिछले चार साल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1,621 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:07 IST

Open in App

ओडिशा सरकार ने बताया कि राज्य में पिछले चार साल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1,621 लोगों की मौत हो गई। विधानसभा में एक लिखित जवाब में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुदाम मरांडी ने शुक्रवार को बताया कि ये मौत 2017-18 के बीच में हुई हैं और मृतकों के परिजन को चार लाख रुपये तक का मुआवजा दिया गया। मयूरभंज में सबसे ज्यादा 161, गंजाम में 123, क्योंझर में 119 और बालासोर में 109 लोगों की मौत हुई। मरांडी ने बताया कि पिछले चार साल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 73 लोग घायल हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 12 लोग मल्कानगिरि में घायल हुए । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से होने वाली मौत को रोकने के लिए किए गए उपाय के बारे में मंत्री ने बताया कि सरकार ने अर्थ नेटवर्क्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। जिसके तहत आठ सेंसर लगाए गए हैं जिससे लोगों को चेतावनी जारी की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज