लाइव न्यूज़ :

मप्र में शिकारियों ने रेडियो कॉलर बाघिन का करंट लगाकर किया शिकार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:03 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 21 नवंबर मध्यप्रदेश के सीधी जिले के संजय बाघ अभयारण्य से इस महीने की शुरूआत में लापता हुई रेडियो कॉलर बाघिन को कथित तौर पर प्रदेश के सिंगरौली जिले में शिकारियों ने करंट लगाकर जान से मार दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

वन अधिकारी ने बताया कि उसके जले हुये चमड़े, बाल व कॉलर आई.डी. सिंगरौली जिले के सरई पश्चिम रेंज के बंजारी गांव के समीप जंगल में मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संजय बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक वाई पी सिंह ने बताया कि बाघिन टी-30, पांच नवम्बर 4:30 बजे शाम को मोहन रेंज (कुसमी) के मांच महुआ टावर के समीप ही विश्राम कर रही थी। उन्होंने बताया कि शाम 6:30 बजे उसकी लोकेशन वहां से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर सिंगरौली जिले के पश्चिम सरई वन परिक्षेत्र के बंजारी गांव के समीप मिली। यह बाघिन बंजारी गांव तक गोपद नदी पार कर पहले भी जा चुकी थी।

उन्होंने कहा कि पांच नवंबर की रात 11:30 बजे के बाद इस बाघिन का लोकेशन नहीं मिला।

सिंह ने बताया कि बंजारी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह एक गड्ढे में चमड़े के छोटे-छोटे टुकड़े व बाल मिले और इससे थोडी ही दूर पर खून से सने जूट के दो बोरे व जली हुई कालर आई.डी. भी मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘बाघिन को करंट लगाकर मारे जाने के सबूत मिले हैं। इसमें शातिर शिकार गिरोह के शामिल होने कि आशंका है। जंगल से तकरीबन दो किलोमीटर दूर लगे ट्रांसफार्मर से नंगे तार लगाने के लिये खूँटियों के गड्ढे मिले हैं।’’

सिंह ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिये सिंगरौली जिले के वन अमले सहित पुलिस बल कि सहायता ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला