लाइव न्यूज़ :

पिछले 8 साल में 4005 भारतीयों ने विदेशों में की खुदकुशी, यूएई और सऊदी अरब में आत्महत्या के आंकड़े सबसे ज्यादा

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2022 14:21 IST

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार साल 2014 से अब तक विदेशों में 4005 भारतीयों ने आत्महत्या की है। मंत्रालय के अनुसार इनमें से ज्यादातर घटनाएं व्यक्तिगत या पारिवारिक कारणों से हुई। संसद में एक सवाल के जवाब में इसी महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय की ओर से विदेशों में भारतीयों द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी आंकड़ा रखा गया। विदेशों में भारतीयों की आत्महत्या से संबंधित सवाल बहुजन समाज पार्टी के कुंवर दानिश अली ने पूछा था।

संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा आत्महत्या

विदेश मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा 1121 भारतीयों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आत्महत्या की। वहीं सऊदी अरब दूसरे नंबर पर है जहां 1024 आत्महत्याएं भारतीयों द्वारा की गई। विदेश मंत्रालय की ओर से 64 देशों की सूची भी दी गई है जिनमें भारतीयों द्वारा आत्महत्या के आंकड़े हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बहरीन में 180, कना़डा में 30, इटली में 65 और कुवैत में 425 आत्महत्याओं की जानकारी है। इसके अलावा मलेशिया में भी 254 भारतीयों ने पिछले 8 साल में आत्महत्या की है। ओमान में 351, कतर में 165 और सिंगापुर में भी 159 भारतीयों ने 2014 से लेकर अब तक आत्महत्या की है। अमेरिका से 19 ऐसे मामले हैं।

लगातार दबाव में काम भी है आत्महत्या की वजह!

सरकार के अनुसार विदेश मे ज्यादातर भारतीयों की आत्महत्या के मामले व्यक्तिगत या पारिवारिक कारणों से जुड़े हैं। हालांकि दूसरी ओर कई विशेषज्ञ खाड़ी देशों सहित कुछ और जगहों पर लगातार दबाव में काम करने को भी ऐसी घटना की वजह मान रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वह विदेश में भारतीय कामगारों की कुशलता को लेकर सजग है और कोई शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निपटारा भी किया जाता है।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासUAEसऊदी अरबForeign Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह