लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: लॉकडाउन के कारण दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया निकाह, कहा- कबूल है

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2020 17:41 IST

देश में जारी लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह कर एक-दूसरे को 'कबूल है' बोला। मालूम हो, देश को बुधवार से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। ऐसे में हरदोई में महजबीन (Mehjabeen) और हामिद (Hamid) ने घर में परिजनों के सामने वीडियो और फोन के जरिए निकाह किया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह कर एक-दूसरे को दूल्हा-दुल्हन ने 'कबूल है' बोला।हरदोई में महजबीन और हामिद ने अपने-अपने घर में सभी परिजनों के सामने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक कुल 21,577 मौतें जारी हैं। भारत में भी इसका कहर जारी है। देश में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 693 हो गई है, जबकि 13 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दूल्हा-दुल्हन एक अनोखे अंदाज में शादी की।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने देश में जारी लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह कर एक-दूसरे को 'कबूल है' बोला। मालूम हो, देश को बुधवार (25 मार्च) से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। ऐसे में हरदोई में महजबीन (Mehjabeen) और हामिद (Hamid) ने अपने-अपने घर में सभी परिजनों के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फोन कॉल के जरिए निकाह किया।

दोनों के घरों के बीच तकरीबन 15 किलोमीटर का फासला है। इस दूरी को नजरंदाज करते हुए दोनों ने एक-दूसरे को स्वीकार किया। दरअसल कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से दोनों अपना निकाह बड़े स्तर पर नहीं कर सकते थे। ऐसे में दोनों के पास निकाह करने के लिए महज यही रास्ता बचा था। ऐसे में दोनों ने इसी रास्ते पर चलने का मन बनाया। 

वहीं, अपनी शादी को लेकर हामिद ने कहा, 'लॉकडाउन होने की वजह से हमारे पास बारात ले जाने का और कोई विकल्प नहीं बचा था। ऐसे में हमने इस मुद्दे पर चर्चा की और फैसला किया कि शादी को स्थगित नहीं किया जाएगा। ऐसे में हमने वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनहरदोईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर