लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में कोरोना बूस्टर डोज लेने वालों को संजय राणा फ्री में खिलाएंगे छोले भटूरे, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इनकी तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 15:26 IST

तीसरे शॉट की धीमी गति से चिंतित राणा ने कहा, ''मैं उन लोगों को छोले भटूरे मुफ्त दे रहा हूं जो उसी दिन एहतियाती खुराक का सबूत दिखाते हैं।'' विक्रेता ने लोगों से अपील की है जो लोग तीसरी डोज लेने के पात्र हैं वे आगे आएं और संकोच न करें।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की तीसरी खुराक को लगवाने वालों की धीमी दर से चिंतित हैं संजय राणातीसरी डोज को लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए की यह पेशकशउनके स्टॉल पर डोज का सबूत दिखाने पर मुफ्त में खिलाए जाएंगे छोले भटूरे

चंडीगढ़:चंडीगढ़ में कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने वाले मुफ्त में छोले-भटूरे का जायका ले सकते हैं। यहां एक संजय राणा (विक्रेता) ने बूस्टर डोज लेने वालों से यह जायकेदार पेशकश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनकी पिछले साल तारीफ कर चुके हैं। दरअसल, 45 वर्षीय विक्रेता संजय राणा, कोरोना की तीसरी खुराक जो बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है को लगवाने वालों की धीमी दर से चिंतित हैं, लिहाजा उन्होंने लोगों को कोरोना की तीसरी डोज को लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह पेशकश की है। 

तीसरे शॉट की धीमी गति से चिंतित राणा ने कहा, ''मैं उन लोगों को छोले भटूरे मुफ्त दे रहा हूं जो उसी दिन एहतियाती खुराक का सबूत दिखाते हैं।'' विक्रेता ने लोगों से अपील की है जो लोग तीसरी डोज लेने के पात्र हैं वे आगे आएं और संकोच न करें। पहले से ही, हम देश के कई हिस्सों में संक्रमण में मामूली वृद्धि देख रहे हैं। हमें स्थिति से बाहर होने तक इंतजार क्यों करना चाहिए? 

राणा ने कहा कि पिछले साल उन्होंने मई से सात माह से अधिक समय के लिए मुफ्त छोले भटूरे की पेशकश की थी और उन्हें इस बार कुछ हफ्तों के लिए इसे मुफ्त देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले श्री राणा कहते हैं कि उनकी पत्नी गृहिणी हैं और उनकी एक बेटी है।

आपको बता दें कि एक साल पहले, स्ट्रीट वेंडर ने उन लोगों को मुफ्त छोले भटूरे दिए, जिन्होंने अपना COVID-19 वैक्सीन शॉट लिया था। बीते वर्ष इस ऑफर का लाभ उन लोगों को मिल रहा था जो उसी दिन कोविड टीका का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे थे। इसके लिए पीएम मोदी अपने चर्चित रेडियो प्रोग्रमा "मन की बात" में इस बात के लिए संजय राणा की प्रशंसा की थी।

पीएम मोदी ने कहा, "संजय राणा जी के छोले-भटूरे का मुफ्त में स्वाद लेने के लिए आपको दिखाना होगा कि आपने उसी दिन वैक्सीन ले ली है। जैसे ही आप उन्हें टीकाकरण का संदेश दिखाएंगे, तभी वह आपको स्वादिष्ट छोले भटूरे देंगे।" पीएम मोदी के मन की बात में अपना जिक्र सुनकर राणा ने कहा था "यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी जब प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में मेरे नाम का जिक्र किया।"

टॅग्स :कोरोना वायरसचंडीगढ़कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज