लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा-लुटेरों के आतंक के आगे नतमस्तक हो चुकी है नीतीश सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 18:15 IST

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह दिखाता है कि बिहार में अब कानून का नहीं बल्कि लुटेरों का राज चल रहा है, जिनके आतंक के सामने नीतीश सरकार पूरी तरह नतमस्तक हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को बेतिया में लुटेरों ने दिनदहाड़े एसबीआई से 12 लाख रुपये लूट लिएडॉ. जायसवाल ने कहा कि यह दिखाता है कि बिहार में अब कानून का नहीं बल्कि लुटेरों का राज चल रहा हैबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- आतंक के सामने नीतीश सरकार पूरी तरह नतमस्तक हो चुकी है

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में बढ़ी लूट की घटनाओं के लिए नीतीश सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। उन्होंने बिहार में आए दिन घट रही घटनाओं के लिए नीतीश कुमार कि जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कल समस्तीपुर में ज्वेलरी दुकान और सिनेमा हॉल मालिक से हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की लूट की आँच ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज बेतिया में लुटेरों ने दिनदहाड़े एसबीआई से 12 लाख रुपये लूट लिए।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह दिखाता है कि बिहार में अब कानून का नहीं बल्कि लुटेरों का राज चल रहा है, जिनके आतंक के सामने नीतीश सरकार पूरी तरह नतमस्तक हो चुकी है। सरकार के रवैये ऐसा लगता है माननीय मुख्यमंत्री जी ने मान लिया है कि अब उन्हें दिल्ली जाना है, इसलिए बिहार की जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं रह गया। जिस तरह जंगलराज-1 अपहरण और रंगदारी उद्योग के लिए कुख्यात था उसी तरह राजद-जदयू में जंगलराज-2 अब लूट और हत्या उद्योग का निर्माण हो चुका है। 

ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब अखबारों के पन्ने लुटेरों और हत्यारों के कारनामों से रंगे हुए नहीं रहते हो। अपराधी भयमुक्त हो अपना काम कर रहे होते हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। डॉ जायसवाल ने कहा कि राज्य भर में बढ़ती लूट की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने लुटेरों को खुली छूट दे दी है। इनका मनोबल इतना बढ़ चुका है कि चंद रुपयों के लिए यह गोली मारने से भी बाज नहीं आते। 

दूसरी तरफ सरकार का ध्यान सिर्फ शराब पीने वाले गरीबों को पकड़ने में लगा रहता है। यह बताता है कि सरकार के लिए सुशासन और भयमुक्त वातावरण का निर्माण करना अब कोई मुद्दा नहीं है। नीतीश जी का तथाकथित ‘जनताराज’ अब लुटेरों का राज बन गया है। अपराधी मस्त हैं और जनता त्रस्त है और सरकार का मनोबल पूरी तरह पस्त है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल