लाइव न्यूज़ :

2005 में जेएनयू में दिखाए गए थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को काले झंडे, क्या कहा था कांग्रेस नेता ने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 17:53 IST

प्रशासन ने तुरंत छात्रों को नोटिस भेजा था। अगले ही दिन, पीएमओ ने हस्तक्षेप किया और प्रशासन से कहा कि छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए क्योंकि प्रोटेस्ट करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर खालिद के इस ट्वीट पर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रिप्लाई किया। स्वरा भास्कर ने लिखा कि इंडिया और न्यू इंडिया के बीच यही फर्क था। 

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र उमर खालिद ने ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर वह खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह ट्वीट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर है।

पूर्व छात्र और सामाजिक कार्यकर्त्ता उमर खालिद ने ट्वीट कर लिखा है कि 2005 में, मनमोहन सिंह को जेएनयू में उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर काले झंडे दिखाए गए थे। यह एक बड़ी खबर बनी थी। प्रशासन ने तुरंत छात्रों को नोटिस भेजा था। अगले ही दिन, पीएमओ ने हस्तक्षेप किया और प्रशासन से कहा कि छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए क्योंकि प्रोटेस्ट करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

छात्र प्रदर्शनकारियों के नारेबाजी और काले झंडे का सामना कर रहे पीएम मनमोहन सिंह ने अपना भाषण शुरू किया, "आप जो कहते हैं, मैं उससे सहमत नहीं हो सकता, लेकिन मैं इसे कहने के आपके अधिकार की रक्षा करूंगा।"

उमर खालिद के इस ट्वीट पर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रिप्लाई किया। स्वरा भास्कर ने लिखा कि इंडिया और न्यू इंडिया के बीच यही फर्क था। 

उमर खालिद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है कि वह टुकड़े-टुकड़े स्पीच पर मुझ (उमर) पर कोर्ट में केस करें, उसके बाद साफ हो जाएगा कि किसने हेट स्पीच दी है और कौन एंटी-नेशनल है। खालिद का यह बयान गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली में उस भाषण के संदर्भ में था, जिसमें उन्होंने टुकड़े-टुकड़े गैंग को दंडित करने की बात कही थी। खालिद रविवार को छात्र भारती विद्यार्थी संगठन द्वारा सीएए और एनआरसी विरोधी छात्र परिषद में भाग लेने मुंबई आए थे।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमोदी सरकारउमर खालिदजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मनमोहन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत