लाइव न्यूज़ :

‘अम्फान’ को लेकर बोले एनडीआरएफ प्रमुख- चक्रवात से सबक लेकर आधारभूत संरचना को बेहतर करें, आपदा से निपटने पर ध्यान दें

By भाषा | Updated: May 26, 2020 20:23 IST

चक्रवात ‘अम्फान’ को लेकर एनडीआरएफ के प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तबाही मचाने वाले इस तूफान से सबक मिला है कि राज्य ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना को बेहतर बनाएं और आपदा से निपटने को शीर्ष प्राथमिकता में रखे।

Open in App
ठळक मुद्देतूफानी हवाओं और जोरदार बारिश के कारण कच्चे मकान गिर गए। हजारों पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा।प्रधान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आपदा प्रभावित जिलों में सड़कों से मलबा हटाने का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

कोलकाता:एनडीआरएफ के प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तबाही मचाने वाले चक्रवात ‘अम्फान’ से सबक मिला है कि राज्य ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना को बेहतर बनाएं और आपदा से निपटने को शीर्ष प्राथमिकता में रखे। प्रधान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के साथ प्राकृतिक आपदा अब अक्सर हो रही हैं। खासकर तटवर्ती क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को बेहतर बनाकर ही जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ से यह सीख मिली है कि हम और जोखिम नहीं ले सकते । गांवों में खासकर तटीय क्षेत्रों में चक्रवात रोधी ढांचे बनाने होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी आवास योजनाओं में चक्रवात रोधी डिजाइन को शामिल करना होगा। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया कि ग्रामीण और तटीय स्थानों पर भूमिगत बिजली लाइन डालने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण 86 लोगों की मौत हो गयी और लाखों लोग बेघर हो गए। 

तूफानी हवाओं और जोरदार बारिश के कारण कच्चे मकान गिर गए। हजारों पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा। पड़ोसी राज्य ओडिशा के तटीय जिलों में 45 लाख लोग इस चक्रवात से प्रभावित हुए और बड़ी संख्या में मकानों को नुकसान हुआ। प्रधान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आपदा प्रभावित जिलों में सड़कों से मलबा हटाने का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। राज्य में एनडीआरएफ की कुल 38 टीमें काम में जुटी हैं। कोलकाता में 19 टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और पास के कस्बों से जोड़ने वाली सड़कों से मलबा हटा दिया गया है। 

दक्षिण 24 परगना जिले में भी सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बहाल हो गयी है। हालांकि ग्रामीण इलाके में कच्चे मकानों के पुनर्निर्माण में समय लगेगा। एनडीआरएफ के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थलों से लोग अब वापस लौट रहे हैं और अपने मकानों को ठीक कर रहे हैं। प्रधान ने बताया कि एनडीआरएफ की कुछ टीमों को ग्रामीण इलाके से कोलकाता के लिए रवाना किया गया है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण कोलकाता के कुछ भागों में लोगों ने प्रदर्शन किया है। 

उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में राज्य में जन-जीवन सामान्य हो जाएगा। महानिदेशक ने बताया कि कोविड-19 महामारी ने लोगों को सुरक्षित पहुंचाने और जान बचाने में चुनौती को बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि यह बहुत कठिन था। लोगों को गांवों से सुरक्षित शिविरों में ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और वे ऐसी स्थिति में नहीं थे कि इस कठिन समय में सामाजिक दूरी का पालन कर पाएं।’’ 

हालांकि, प्रधान ने कहा कि आश्रय स्थलों को संक्रमण मुक्त बनाने का काम किया गया, लोगों को छोटे-छोटे समूह में बांटा गया और सबको एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने को कहा गया। हमारा पहला लक्ष्य लोगों को खतरे से बचाना फिर महामारी के नियमों का पालन करना था। एनडीआरएफ के एक कर्मी के संक्रमित पाए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह इक्का-दुक्का मामला है और चिंता की बात नहीं है क्योंकि बल में जनवरी से ही इसके लिए कदम उठाए गए हैं। 

टॅग्स :एनडीआरएफओड़िसापश्चिम बंगालचक्रवाती तूफान अम्फान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम