लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: 2017 में क्या रहीं पीएम मोदी की मन की बातें, पूरी कुंडली

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 31, 2017 13:22 IST

मन की बात कार्यक्रम में आज पीएम मोदी ने आज जनता को संबोधित किया। यह उनका 39वां कार्यक्रम था। इस पूरे साल में उन्होंने 12 मन की बातें की।

Open in App

हर महीने मन की बात करने वाले करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर को इस साल की अंतिम मन की बात साझा किया। पीएम का यह रेडियो कार्यक्रम बीते चार सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है। मन की बात के बाद अरव‌िंद केजरीवाल सरीखे नेताओं ने रेडियो कार्यक्रम शुरू किए थे, पर उनका कुछ अता-पता नहीं चला। पढ़िए, पीएम मोदी की मन की बात साल 2017 में कैसे आगे बढ़ी।

जनवरी 2107 में मन की बात 

यह मन की बात छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को समर्पित था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि जनवरी से  मार्च महीने तक परिक्षाएं होती है। जिसमें छात्र, शिक्षक और परिवार परीक्षा के बोझ में दबा होता है। इस दौरान उन्होंने छात्रों के प्रश्नों को बात मन की बात कार्यक्रम में रखने का मौका मिला।

फरवरी 2017 में मन की बात 

फरवरी में प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने इंडियन स्पेस रिचर्स ऑर्गनाइजेश (ISRO) के कुछ महत्वपूर्ण मिशन की उपलब्धियों के बारे में जनता से रूबरू कराया। साथ ही उन्होंने डिजिटल करेंस, पेमेंट और डिजि-धन व्यापारी योजना की बात रखी।

मार्च 2017 में मन की बात

अपने इस कार्यक्रम में उन्होंन 23 मार्च मार्च को फांसी पर लटके भारत के तीन शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने संपारण सत्याग्रह को याद भी किया। 

अप्रैल 2017 में मन की बात 

अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने फुड वेस्ट की चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना दिवस पर भी बात की। साथ ही उन्होंने नौजवानों को कंफर्ट जोन से बाहर निकले और नए अनुभव लेने की बात कही थी।

मई 2017 में मन की बात

इस मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को संदेश दिया। साथ ही उन्होंने योग पर जोर दिया और लोगों से कहा कि वे योग संबंधित कुछ न कुछ चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करें। इसके अलावा सरकार के 3 साल पूरे होने पर भी चर्चा किया।  

जून 2017 में मन की बात 

यह कार्यक्रम रमजान, विश्वयोग दिवस को समर्पित था। इसके अलावा उन्होंने empowerment और entrepreneurship को बढ़ावा देने की बात भी की। साथ ही उन्होंने युवाओं को खेल की महत्वता और उससे जुड़े कई बातें सामने रखीं।  

जुलाई 2017 में मन की बात 

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मौसम की मार और बाढ़ प्रभावित राज्यों के बारे में चर्चा की। गर्भवती महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप स्कीम का ऐलान किया।  इसके अलावा जीएसटी के प्रभाव के बारे में भी बताया। 

अगस्त में मन की बात 

इस कार्यक्रम में उन्होंने आगामी त्योहार जैसे गणेश चतुर्थी , ईद-उल-जुहा, दुर्गा-उत्सव के दौरान फैल रहे गंदगी को रोकने और गांव, नगर, राज्य को स्वच्छ बनाने पर यह कार्यक्रम समर्पित था। 

सितंबर 2017 में मन की बात 

यह मन की बात खादी को बढ़ावा देने पर समर्पित था। साथ ही उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने की भी बात कही। 

अक्टूबर 2017 में मन की बात 

यह मन की बात महात्मा गांधी पर समर्पित था। साथ ही उन्होंने  Khadi for transformtion का जिक्र किया था। ग्रामोदय के लिए ये बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है | जिसमें उन्होंने कहा था कि खादी वस्त्र नहीं विचार है।  

नवंबर 2017 में मन की बात 

इस मन की बात में शिक्षा के क्षेत्र में विकास जरूरी और 26/11 की भी बात की। साथ ही संविधान दिवस उन्होंने कहा था कि सभी के प्रति समानता हमारे संविधान की खासियत है। 

दिसंबर 2017 में मन की बात 

न्यू इंडिया यूथ के लिए मॉक पार्लियामेंट का जिक्र किया जिसके लिए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का युवा भी अब वोटर बन गया है। उसके लिए देश के हालातों पर चर्चा करना बेहद आवश्‍यक है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभावुक नरेंद्र मोदीपीएम मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज