लाइव न्यूज़ :

IMD Weather Forecast: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में जारी बारिश का अलर्ट, 10 मार्च तक बदलते रहेगा मौसम का मूड

By आजाद खान | Updated: March 7, 2022 14:13 IST

Weather Update: चक्रवातीय विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम का मूड बदला है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही रह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आज कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होने की बात कही गई है। IMD के अनुसार, अगले कई दिनों तक ऐसे ही मौसम रह सकते हैं।

Weather Update: भारतीयमौसम विभाग (Indian Metrological Department) के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना है। कुछ छेत्र में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। IMD ने बताया कि दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कारिकल क्षेत्र में भी ज्यादा जोर से बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिमी हिमालयी इलाकों में आज भी बर्फबारी होने की बात कही गई है। 

इस कारण बदले हैं मौसम

IMD के अनुसार, दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले क्षोभमंडल में चक्रवातीय विक्षोभ के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके साथ अलावा दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवातीय विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है और तेज बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम का यह रूख देखकर यह कहा जा सकता है कि ऐसा मौसम आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने यह कहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ठीक नहीं रह सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 6 से 10 मार्च तक बारिश होने की बात कही जा रही है। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की ज्यादा संभावना जताई की गी है। 

यहां होगी तेज बारिश, पड़ेंगे बर्फ

दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कुछ ऐसे जगह हैं जहां आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कारिकल क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश का फोर्कास्ट किया गया है। IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश के बर्फबारी होने की आशंका जताई है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतNew Delhiपंजाबउत्तर प्रदेशMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी